मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM Modi Andhra Pradesh Visit: पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 17,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

---Advertisement---

PM Modi Andhra Pradesh Visit: पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 17,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

विजयनगरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगापुरम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनकी आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं में एयरपोर्ट, सड़क कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि आंध्र प्रदेश आज तेज गति से प्रगति कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने भोगापुरम एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया और इसे आंध्र प्रदेश व उत्तर आंध्र के विकास का नया केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वहीं आज एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह एयरपोर्ट राज्य के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक नया अवसर लेकर आएगा।

अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा एयरपोर्ट

पीएम मोदी ने घोषणा की कि भोगापुरम एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले एयरपोर्ट के नाम अक्सर एक ही परिवार के नाम से जुड़े होते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने इस परंपरा को बदला है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब के एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा गया है। इसी क्रम में NDA सरकार ने भोगापुरम एयरपोर्ट को अल्लूरी सीताराम राजू के नाम से जोड़ने का निर्णय लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment