Fake RPF Staff Caught: मुंबई की लाइफलाइन लोकल में एक जालसाज भारत सरकार में आरपीएफ स्टॉफ बताकर एसी में यात्रा कर रहा था। उसके पास एक आईकार्ड भी था। जिस पर उसकी फोटो लगी थी, लेकिन मध्य रेलवे की दो तेजतर्रार महिला टीटीई ने उसका भंडाफोड़ कर दिया। वह जालसाज टीटीई के सवालों में फंस गया।
मुंबई: मध्य रेल की ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर श्रद्धा सालुंके और केतकी कदम ने सोमवार को हार्बर लाइन पर चलने वाली एसी लोकल ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मी होने का ढोंग कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। टिकट इंस्पेक्टरों ने एनबीटी को बताया कि सोमवार शाम को जब वे एसी लोकल में ड्यूटी पर थीं, तब उन्होंने एक यात्री का टिकट चेक किया। यात्री ने खुद को आरपीएफ कर्मी बताया और आरपीएफ आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन कोई यात्रा प्राधिकरण नहीं दिखा सका। उसके आईडी कार्ड से भी संदेह पैदा हुआ और कुछ सवालों के जवाब न दे पाने से उनका संदेह और पुख्ता हो गया।
