प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली कांग्रेस सरकार को जमकर लताड़ा है। उन्होंने ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए बड़ी चतुराई से यह नाम गढ़ा। आखिर क्या है हिंदू ग्रोथ रेट? पीएम मोदी ने इसे लेकर क्या कहा? यहां जानते हैं।
नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे निरंतर कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 1952 में हुए आम चुनावों के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें पीएम ने ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ का जिक्र कर पिछली कांग्रेस सरकार को लताड़ा। आइए, यहां जानते हैं कि आखिर हिंदू ग्रोथ रेट क्या है और पीएम मोदी ने इस बारे में क्या कहा।
