मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG, LNG, Crude: 30 निकल गए, 26 बाकी; होर्मुज में फंसे आधे से ज्यादा टैंकर भारत के लिए LPG, LNG और तेल लेकर निकले

---Advertisement---

होर्मुज खुलने से भारत समेत दुनिया के कई देशों ने राहत की सांस ली है। इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से फंसे जहाजों ने निकलना शुरू कर दिया है। ईरान युद्ध के बाद से अब तक 30 जहाज भारत के लिए निकल गए हैं।

28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद से वैश्विक व्यापार के लिए सबसे संवेदनशील माने जाने वाले समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर गहरा असर पड़ा था। हालांकि, अब इस मार्ग से राहत की खबर आ रही है। शिपिंग मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक युद्ध की शुरुआत के बाद से भारत आने वाले कुल 30 व्यावसायिक जहाज होर्मुज को सुरक्षित रूप से पार कर चुके हैं। वहीं 26 अन्य जहाज अभी भी इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को पार करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जिन 30 जहाजों ने इस खतरनाक रास्ते को सफलतापूर्वक पार किया है, उनमें से 15 जहाज पर लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) लदी है। वहीं 8 जहाज बल्क कार्गो (सामान्य माल) ले जा रहे हैं। 7 जहाज कच्चे तेल के टैंकर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment