मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nepal Indian Mango Import: भारतीय आमों के आयात पर कोई रोक नहीं, नेपाल ने किया साफ

---Advertisement---

नेपाल सरकार ने साफ किया है कि भारतीय आमों के आयात पर उसके यहां कोई रोक नहीं लगाई गई है। इनका आयात बिना किसी रोकटोक के हो रहा है। भारत के कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय ने भी उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें बताया गया था कि नेपाल ने भारत से आम के इंपोर्ट पर रोक लगा दी है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि नेपाल ने भारत से आम के आयात पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है। ये रिपोर्टें तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं।

नेपाल सरकार ने अपने ‘प्लांट क्वारंटाइन एंड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सेंटर’ के जरिये 10 जून 2026 को साफ किया है कि भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment