जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली के हराकर ज्वेरेव करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतने में कामयाब रहे।
जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 7 जून को खेले गए फ्रेंच ओपन के फाइनल में 14वीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया। ज्वेरेव ने फाइनल में कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 और 6-1 से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। ज्वेरेव इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन और US ओपन में उपविजेता रहे थे। यह ज्वेरेव के करियर का दूसरा फ्रेंच ओपन फाइनल था, यहां वह जीत दर्ज करने में कमायाब रहे।
