अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से भारतीय टीम को वनडे सीरीज खेलना है। इसकी तैयारी के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में बुधवार को प्रैक्टिस के लिए उतरे।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस पर हरी झंडी मिलने के बाद रोहित शर्मा बुधवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में अभ्यास के लिए उतरे। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के दौरान अच्छी लय में दिखे। रोहित शर्मा टीम बस से सबसे पहले बाहर निकले। सुरक्षा अधिकारियों और पंजाब पुलिस के जवानों के साथ कुछ फोटो लिए। इसके बाद वह सीधे पवेलियन की ओर चले गए।
