अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,399 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मौके पर दुनियाभर से पीएम मोदी को बधाई संदेश मिले हैं।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी को बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया है। इसके अलावा ट्रंप ने पीएम मोदी को एक मजबूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति भी कहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कई वर्षों तक महानता और सफलता हासिल करते रहेंगे। ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नौसेना ने लगातार दो दिन भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमले किए हैं। इससे दोनों देशों में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
