नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दो साल पूरा होने का जश्न मना भाजपा पर देश की आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लेकर पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों पर सरकारी आंकड़ों के साथ तीखा हमला किया है। पार्टी ने मोदी सरकार के कामकाज के दावों को खोखला बताते हुए ‘प्रचार बनाम हिसाब’ की एक बुकलेट भी जारी किया और कहा कि बड़े-बड़े सरकारी विज्ञापनों और सुर्खियां बटोरने वाले दावों की जमीनी हकीकत इसके उलट है।
