महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मराठा शासक के शिवराज्याभिषेक दिवस के मौके पर यह आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे को नहीं बुलाया गया था। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।

मुंबई : महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति के भीतर तनाव खुलकर सामने आया है। दरअसल, विवाद नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आयोजित एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद, सत्ताधारी गठबंधन के भीतर अंदरूनी मतभेदों को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हाल ही में, महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। हालांकि, इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रित नहीं किया गया।
गौरतलब है कि CIDCO सीधे शिंदे के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और इस परियोजना से जुड़ी प्रमुख एजेंसियों में शामिल है। ऐसे में, अपने ही मंत्रालय से संबंधित कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण न मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।