मौसम स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तुर्की के राष्ट्रपति ने भारत के 3 दोस्तों को एक साथ धमकाया, कहा- आग लगाने की कोशिश की तो बुरा होगा अंजाम

---Advertisement---

Turkey on Israel: एर्दोगन ने कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी’ से इजरायल का हौसला बढ़ गया है और वह ‘बेहद अहंकार के साथ काम कर रहा है जिससे हमारे क्षेत्र में पूरी तरह से शांति, स्थिरता और सुरक्षा हासिल करने में बाधा आ रही है।

अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पूर्वी भूमध्य सागर में आग लगाने की कोशिश की जा रही है और इसके अंजाम बहुत बुरे होंगे। एर्दोगन ने बिना नाम लिए भारत के तीन दोस्तों इजरायल, ग्रीस और साइप्रस को धमकी दी है। इजरायल असल में साइप्रस और ग्रीस के सहारे तुर्की को घेरने की कोशिश कर रहा है और इसी को लेकर राष्ट्रपति एर्दोगन आगबबूला हो गये हैं। उन्होंने सख्त जवाब देने की धमकी दी है।

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘हम देख रहे हैं कि पूर्वी भूमध्य सागर में खासकर साइप्रस द्वीप पर झगड़े की आग भड़काने की कोशिश की जा रही है। हम इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। मैं यह बात बहुत साफ तौर पर कह रहा हूं अगर पूर्वी भूमध्य सागर में तुर्की और तुर्किस-साइप्रस के लोगों के अधिकारों और कानूनी दावों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो हमारा जवाब बहुत साफ और बहुत सख्त होगा।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment