अमेरिका में H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस को रद्द करने के कोर्ट फैसले के बाद विवाद बढ़ गया है। देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत पर देश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अदालत ने इसे अवैध बताया क्योंकि यह कांग्रेस की मंजूरी के बिना लगाया गया था।
वॉशिंगटन: अमेरिका में H-1B वीजा पर लगाए गए 1 लाख डॉलर यानी कि करीब 95 लाख रुपये) की फीस को रद्द करने के कोर्ट के आदेश के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि ऐसे न्यायिक फैसले देश को ‘बहुत भारी नुकसान’ पहुंचा रहे हैं। न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में NBA फाइनल देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि संघीय अदालतें प्रशासन के लिए ‘बहुत मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।’
